-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इटावा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना बकेवर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान निय तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई गई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इटावा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना बकेवर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान निय तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री श्रीश चंद्र के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे 50 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया। इसके अलावा, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले 20 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अपील इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। जिससे दुर्घटनाओं मैं कमी लाई जा सके और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
