Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन; नांवां गांव में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा:  Published by: Mainpal , Date: 26/03/2026 04:55:29 pm Share:
  • हरियाणा:
  • Published by: Mainpal ,
  • Date:
  • 26/03/2026 04:55:29 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: खंड सतनाली के गांव में नांवां के बाला जी मंदिर परिसर में चैत्र शुक्ल नवरात्री पर्व पर माता दुर्गा के नवरूपों के पूजन के साथ ग दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन करवाया गया। भगत भीम सिंह व युवा समाजसेवी फकीरचंद ने जानका

विस्तार

हरियाणा: खंड सतनाली के गांव में नांवां के बाला जी मंदिर परिसर में चैत्र शुक्ल नवरात्री पर्व पर माता दुर्गा के नवरूपों के पूजन के साथ ग दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन करवाया गया। भगत भीम सिंह व युवा समाजसेवी फकीरचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान मंदिर परिसर में पंडित कृष्ण कुमार नांवां भागवताचार्य, पंडित राकेश, कृष्ण शास्त्री व पंडित बाली शर्मा नांवां के द्वारा चैत्र शुक्ल नवरात्री पर्व पर माता दुर्गा के नवरूपों के पूजन के साथ दुर्गा अष्टमी पाठ का आयोजन किया गया। भगत भीम सिंह ने कहा कि वार शुक्रवार को रामनवमी पर्व को कन्या पूजन व प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का जन्मोत्सव पर श्रीरामचंद्र भगवान का गुणगान किया गया। शुक्रवार को 

भगवान का गुणगान के दौरान मुख्य कलाकार बजरंग खरकिया, सतीश खरक जाटान, आशा दुहन, सोनिया दहिया, संदीप बोना पार्टी व प्रवीण राणा म्यूजिक गु्रप द्वारा शानदार आयोजन किया गया। और  साथ साथ प्रसाद व भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा खेड़शवरी मायानाथ महाराज, पूर्व सरपंच कृष्ण सिंह तंवर नांवां, बाली शर्मा, गोविन्द शर्मा, पंडित कृष्ण, हरिओम सेठ, विजय शेखावत, श्यामसुन्दर शर्मा सहित अनेक भगत जन मौजूद रहे।