Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: धनोप माता मंदिर में नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दूर-दूर से पहुंचे भक्त माता के दरबार में मनोकामना पूरी करने

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , Date: 26/03/2026 12:26:53 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pappu Lal Sharma ,
  • Date:
  • 26/03/2026 12:26:53 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फुलिया कला उपखंड क्षेत्र स्थित धनोप माता शक्तिपीठ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आजके दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाक

विस्तार

राजस्थान: फुलिया कला उपखंड क्षेत्र स्थित धनोप माता शक्तिपीठ में नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आजके दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर अपनी मनोकामनाएं मांगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के अवसर पर यहां 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में भारी भीड़ बनी रही। 

मेले में लगी अस्थायी दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिली, जहां श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंदिर समिति की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था भी की गई है, जहां यात्री निर्धारित शुल्क देकर अपने वाहन सुरक्षित रूप से खड़े कर रहे हैं।