Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ, 200 करोड़ के ऋण वितरण के साथ लाभार्थियों को सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/03/2026 09:59:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/03/2026 09:59:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार मे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं टी0बी0 मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधानसभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल, एवं नगर पालिका

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार मे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं टी0बी0 मुक्त पंचायत कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधानसभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल, एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। इस मौके पर एमएलसी चंचल ने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है वह साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि आप सभी अपने ग्राम पंचायत टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास करें। अतिथियों ने इसके बाद एक सौ सत्तर टीबी मुक्त हुए ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र एवं गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया ।जिसमें आठ गोल्ड, पचास सिल्वर एवं 112 कांस्य गांधीजी की प्रतिमा शामिल थी। रसूलपुर टी शेखपुर की प्रधान कल्पना यादव को सिल्वर गंधी जी की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इसके बाद निक्षय मित्रों निशांत सिंह तथा राहूल उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।

 एमएलसी चंचल एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विभाग में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में शिविर मे विभिन्न शासकीय योजनाओ को मुख्य रूप से सीएम युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, एमवाईएसवाई, पीएम सूर्यघर एवं बैंको द्वारा संचालित विभिन्न एमएसएमई, रीटेल, एवं एग्रिकल्चर योजना के तहत 01.03.2026 से 25.03.2026 तक स्वीकृत लगभग 200 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया तथा लाभार्थियो को मुख्य अतिथि के द्वारा स्वीकृति पत्र एवं चेक की प्रति प्रदान की गयी। 
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 09 वर्षाे मे कराये गये विकास कार्याे की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी 


आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं। टी0बी0मुक्त कार्यक्रम में डीटीओ डा.रविरंजन, डा.मिथिलेश कुमार सिंह, मणिद्रनाथ, राघवेंद्र शेखर सिह, मुहम्मदाबद की काउंसलर नीरा,संजय यादव,सुनील कुमार वर्मा,बैकटेश्वर शर्मा, डीएमओ डा. मनोज सिंह,विवेक सिंह आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो टीबी चौंपियन को भी सम्मानित किये गये। प्रशिक्षण देकर टीबी चौंपियन बनाने वाले शशिशेखर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप सीएमओ डा. मनोज सिंह ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पार्टी के कार्यकता के साथ, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख पश्चिम संजय कुमार सिन्हा और क्षेत्र प्रमुख पूर्व मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार एवं सभी बैंक समन्वयक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं लभार्थी उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने एसडीएम बहेड़ी को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान: कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3 सफलतापूर्वक सम्पन्न

राजस्थान: उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में आग से मची अफरातफरी

उत्तर प्रदेश: रिश्ता टूटने पर युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर वायरल की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

मध्य प्रदेश: नगर विकास और व्यवस्थाओं को लेकर कलमकारों ने CMO से की चर्चा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

राजस्थान: धनोप माता मंदिर में नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दूर-दूर से पहुंचे भक्त माता के दरबार में मनोकामना पूरी करने


Featured News