-
☰
उत्तर प्रदेश: मौनी बाबा धाम के विकास हेतु सपा नेताओं ने सीएम के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पंचायत करंडा द्वितीय के क्षेत्रवासियों ने चोचकपुर मौनी बाबा धाम पर कारीडोर बनाने,मौनी बाबा धाम के परिसर में विशाल विवाह मंडप
विस्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला पंचायत करंडा द्वितीय के क्षेत्रवासियों ने चोचकपुर मौनी बाबा धाम पर कारीडोर बनाने,मौनी बाबा धाम के परिसर में विशाल विवाह मंडप बनाने,यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने,इस धाम की साफ सफाई हेतु परमानेंट सफाई कर्मचारी नियुक्त करने,धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी स्थापित करने एवं इस पूरे मंदिर परिसर में विद्युतिकरण करने के साथ साथ मंदिर हेतु अलग से विधुत उपकेंद्र बनाने की मांग से सम्बंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्य नाथ योगी जी के नाम से संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा|समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एव, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चोचकपुर में बहुत ही प्राचीन मौनी बाबा धाम है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां बहुत ही पुराने समय से विशाल मेला लगता रहा है।यह धाम गंगा के तट पर स्थित है। लेकिन सरकार का ध्यान इस धाम पर कभी नहीं रहा है। जनभावनाओं के विपरीत हमेशा इस धाम की उपेक्षा होती रही है।यह जनपद के लाखों लोगों के आस्था का केन्द्र है। लग्न मुहूर्त के वक्त यहां आये दिन सैकड़ों शादियां होती है तथा अपने बच्चों के मुंडन हेतु हजारों अभिभावक ,गंगा स्नानार्थी , मौनी बाबा धाम में मंदिर में दर्शनार्थी और श्रद्धालु यहां रोज आते हैं लेकिन जिला प्रशासन और सरकार की अनदेखी के चलते यहां श्रृद्धालुओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों की यह पीड़ा बहुत दिनों-दिन से रही है।उन्होंने कहा निश्चित रूप से माननीय मुख्यमंत्री जी क्षेत्र की जनता की भावनाओं के अनुसार उनका सम्मान करते हुए हमारी मांगों को पूरा कर इस पौराणिक स्थल को और गौरवान्वित करने का काम करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से वृजेन्द्र नाथ सिंह एड.मोती सिंह,अवनीश दूबे,परमानन्द श्रीवास्तव,राधेश्याम सिंह एडवोकेट,जोगेन्दर कुशवाहा, नवीन श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,सुनील दूबे,राजकुमार यादव,तरूण प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।