Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: पेट्रोल संकट की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी कतारें
 

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Mohammad Azim Mohammad Ibrahim , Date: 25/03/2026 03:54:20 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Mohammad Azim Mohammad Ibrahim ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:54:20 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: पुसद की रात अचानक शहर के कई पेट्रोल पंप बंद होने से हड़कंप मच गया।

विस्तार

महाराष्ट्र: पुसद की रात अचानक शहर के कई पेट्रोल पंप बंद होने से हड़कंप मच गया। इस दौरान शहर के केवल एक रिलायंस पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल उपलब्ध होने के कारण वाहन चालकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। पिछले कुछ दिनों से ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव/युद्ध की खबरों के कारण पहले ही राज्य के नागरिकों में पेट्रोल-डीजल को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ था। हालांकि कुछ दिन पहले यवतमाल के जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया था कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों से अपील की थी कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। इसके बावजूद आज अचानक पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की इस गंभीर कमी के कारण आम नागरिकों में सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में जब पुसद के रिलायंस पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनके पंप पर फिलहाल कोई कमी नहीं है और लगभग 8000 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, साथ ही 24,000 लीटर का नया स्टॉक आने वाला है। फिर भी, पंप पर केवल 200 रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इस पर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह कंपनी के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में नागरिकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह पेट्रोल-डीजल की कमी वास्तव में तकनीकी समस्या है या फिर कोई व्यापारिक साज़िश। अब इस गंभीर समस्या पर जिला प्रशासन आगे क्या कदम उठाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।