Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े युवक के साथ हुई लूट, व्यापारी के 50 हजार की बड़ी वारदात 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्र  Published by: Chhatra Pal , Date: 25/03/2026 03:45:23 pm Share:
  • उत्तर प्र
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:45:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली कोतवाली बारादरी क्षेत्र के डेलापीर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े जेबकतरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली कोतवाली बारादरी क्षेत्र के डेलापीर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े जेबकतरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक व्यापारी की जेब काटकर करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पूरी घटना डेलापीर से खुशलोक अस्पताल के बीच उस वक्त हुई, जब व्यापारी ऑटो में बैठकर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी पंकज गुप्ता, निवासी छोटी बिहार, ऑटो में सफर कर रहे थे। इसी दौरान जेबकतरों ने मौका पाकर उनकी जेब साफ कर दी। घटना का अहसास होते ही ऑटो में मौजूद यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसे मॉडल टाउन पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।