Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साउंड थेरेपी के साथ की गई सफल हृदय सर्जरी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 25/03/2026 03:47:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:47:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में गंगाशील हॉस्पिटल में मंत्र एवं साउंड आधारित एमआरसी (माइंड रिलैक्सेशन कम्युनिकेशन) थेरेपी के साथ हृदय सर्जरी किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में गंगाशील हॉस्पिटल में मंत्र एवं साउंड आधारित एमआरसी (माइंड रिलैक्सेशन कम्युनिकेशन) थेरेपी के साथ हृदय सर्जरी किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 75 वर्षीय महिला का ऑपरेशन अर्द्धबेहोशी की स्थिति में सफलतापूर्वक किया गया। बताया गया कि इस प्रक्रिया में मरीज को हेडफोन के माध्यम से विशेष ध्वनि थेरेपी सुनाई गई, जिससे वह धीरे-धीरे रिलैक्स होकर अर्द्धबेहोशी की अवस्था में पहुंच गया। इसके बाद हृदय रोग सर्जन डॉ. राहुल ने सामान्य प्रक्रिया के तहत लोकल एनेस्थीसिया देकर सर्जरी शुरू की। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह शांत रहा और उसे दर्द या घबराहट महसूस नहीं हुई। सर्जरी के बाद मरीज ने भी बताया कि उसे प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ का अनुभव नहीं हुआ।