-
☰
मध्य प्रदेश: राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर छात्रा का सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गुरुवार को नरहट प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर मे राज्यस्तरीय चित्रांकान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान उपलब्धि हेतु स्वागतम्-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर के सातवीं कक्षा के छात्रा कु
विस्तार
मध्य प्रदेश: गुरुवार को नरहट प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर मे राज्यस्तरीय चित्रांकान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान उपलब्धि हेतु स्वागतम्-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर के सातवीं कक्षा के छात्रा कुमारी अनुष्का ने जिला स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपरांत 22 मार्च 2026 को बिहार दिवस के शुभ अवसर पर पटना में आयोजित नवादा जिला से राज्य सत्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान लाकर विद्यालय,प्रखंड एवं जिला का नाम रौशन की।इस उपलक्ष्य में गुरुवार को मध्य विद्यालय रामपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नरहट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशांत प्रियदर्शी के द्वारा सम्मानित किया।इस सम्मानित कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा महत्वपूर्ण बाते कही जिसमें उन्होंने महिला उत्थान एवं छात्रों के विद्यालय में बढ़ोतरी को बताया अभिवावकों को मोबाइल के सीमित इस्तेमाल के बारे में बताया साथ ही विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा पे जोर दिया।इस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाध्यापक नागमणि प्रसाद,विशिष्ट शिक्षक महबूब आलम,रंजीत कुमार,सत्येंद्र कुमार एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।