-
☰
No image found.
हरियाणा: महिला से सोने की बालियां झपटने के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने की बालियां झपटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने की बालियां झपटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर वारदात में शामिल दूसरे आरोपी और छीने गए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार डाबड़ा चौक निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि 4 अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह चावला अस्पताल के पीछे मॉडल टाउन पार्क के पास पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने उनका मुंह दबाकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और कानों से सोने की बालियां निकालकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशों में जांच अधिकारी PSI विनोद सांगवान की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी बिजेंद्र पुत्र सुरेश, निवासी गांव फफड़ाना, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का प्रयास है कि छीनी गई सोने की बालियां, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और फरार दूसरे आरोपी के संबंध में जानकारी हासिल की जा सके। जांच अधिकारी PSI विनोद सांगवान ने बताया कि झपटमारी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार: नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार: विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश: 20 साल पुरानी नाली-खड़ंजा बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
उत्तर प्रदेश: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
