Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: अमरावती में महिला शिक्षिकाओं की बॉक्स क्रिकेट लीग होंगे आयोजित

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Sachin Ashokrao Moon , महाराष्ट्र  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 12:46:58 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 12:46:58 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: अमरावती 6 सितंबर महिला शिक्षिकाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमरावती में पहली ‘लेडी एजुकेटर्स बॉक्स क्रिकेट लीग-2026’ का आयोजन किया गया।

विस्तार

महाराष्ट्र: अमरावती 6 सितंबर महिला शिक्षिकाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमरावती में पहली ‘लेडी एजुकेटर्स बॉक्स क्रिकेट लीग-2026’ का आयोजन किया गया। बडनेरा रोड स्थित खेल कट्टा में हुई प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं कोच आकांक्षा माहुरे ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

मैच से पहले प्राची भिडाने ने एरोबिक्स वार्म-अप सेशन कराया। इसके बाद गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति हुई। पांच ओवर के मुकाबलों में महिला शिक्षिकाओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मधुरम प्री-स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्री वल्लभ फाउंडेशन-मधुरम प्री-स्कूल दूसरे और सेंट फ्रांसिस हाईस्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विश्वभारती स्कूल की टीम चौथे स्थान पर रही। विशेष पुरस्कारों में विधी नावंदर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, प्रतिभा तायडे को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्राजक्ता मडावी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता और अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में महिला शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के लिए भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।