Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पहली बार सिनेमा हॉल पहुंचे रामदास महाराज, ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखकर दर्शकों को दिया आशीर्वाद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 11:49:52 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 11:49:52 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्वालियर दंदरौआधाम के महामंडलेश्वर रामदास महाराज जीवन में पहली बार सिनेमा हॉल पहुंचे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर दंदरौआधाम के महामंडलेश्वर रामदास महाराज जीवन में पहली बार सिनेमा हॉल पहुंचे। वे नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के लिए ग्वालियर के केसर मॉल स्थित पीवीआर पहुंचे। महाराज को सिनेमा हॉल में देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। फिल्म शुरू होने से पहले ही सिनेमा हॉल का माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में दर्शक महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास पहुंचे। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फिल्म के गायक और ग्वालियर निवासी साधु तिवारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से रामदास महाराज से बातचीत कर उनका आशीर्वाद लिया। बातचीत के दौरान महाराज ने साधु तिवारी के गीतों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके गीतों में ग्वालियर की संगीत परंपरा की झलक दिखाई देती है। साथ ही उन्होंने साधु तिवारी के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। रामदास महाराज ने साधु तिवारी को दंदरौआधाम आने का निमंत्रण भी दिया। इस मुलाकात के दौरान फिल्म और भक्ति से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।