-
☰
No image found.
राजस्थान: जोशी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: हरियाढाणा जोधपुर गांव स्थित जोशी (भार्गव) समाज के शनि मंदिर परिसर में स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: हरियाढाणा जोधपुर गांव स्थित जोशी (भार्गव) समाज के शनि मंदिर परिसर में स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कालूराम जोशी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शनि देव एवं भृगु ऋषि को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में 75 और 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जोशी समाज की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और नकद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा भंवरलाल जोशी, अचलाराम जोशी, प्रवीण जोशी और किशोर जोशी ने भी अपनी ओर से विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। भीमाराम जोशी की ओर से विद्यार्थियों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, रामूराम जोशी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दो ग्राम और 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पांच ग्राम चांदी का सिक्का देकर उनका उत्साह बढ़ाया। शिक्षाविद् मांगीलाल जोशी ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज की कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सलाहकार, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने वर्षभर की गतिविधियों और कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंदिर के पूर्व पुजारी के स्थान पर नए पुजारी की घोषणा भी की गई। नए पुजारी ने कार्यभार संभालने के बाद मंदिर में अपनी सेवाएं सुचारु रूप से देने का आश्वासन दिया। समारोह में नेमीचंद जोशी, सुरेश चंद जोशी, रामूराम जोशी, भंवरलाल जोशी, किशोर जोशी, दिनेश जोशी, सुभाष जोशी, अशोक जोशी, सुरेश चंद्र, राकेश जोशी, इंदरचंद जोशी, रेवत जोशी, पप्पू जोशी, विनोद जोशी, प्रताप जोशी, रवि जोशी, ढगलाराम जोशी सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।
बिहार: नवादा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार: विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश: 20 साल पुरानी नाली-खड़ंजा बदहाल, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
उत्तर प्रदेश: NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत; साथी घायल
उत्तर प्रदेश: उज्ज्वला कनेक्शन लंबित होने पर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: किसानों के धरने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, केसर शुगर मिल ने भुगतान का दिया आश्वासन
