Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में गणेश महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 11:47:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 11:47:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब जिले में गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र कृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब जिले में गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा पंडाल सजाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तैयार करने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। दुद्धी तहसील क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी महादेव प्रजापति और नारायण प्रजापति समेत अन्य मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देने में लगे हैं। कारीगरों के मुताबिक इस बार पिछले वर्ष की तुलना में गणेश प्रतिमाओं की मांग को देखते हुए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई हैं। मिट्टी, लकड़ी और घास-फूस समेत अन्य सामग्री जुटाकर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कारीगरों ने बताया कि एक प्रतिमा तैयार करने में करीब आठ से 10 दिन का समय लगता है। सबसे पहले मिट्टी को छानकर सुखाया और कूटकर आटे की तरह गूंथा जाता है। इसके बाद गोंद, अखबार और अन्य सामग्री की मदद से प्रतिमा को आकार दिया जाता है। फिलहाल कारीगर भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं।

कारीगरों के अनुसार करीब दो से तीन फीट की छोटी प्रतिमाएं लगभग दो हजार रुपये में, जबकि बड़ी प्रतिमाओं की कीमत पांच हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक होती है। महोत्सव के लिए मिल रहे ऑर्डर को देखते हुए मूर्तिकारों को इस बार कारोबार के बेहतर होने की उम्मीद है। कारीगरों ने बताया कि अभी गणेश महोत्सव के लिए प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इसके बाद नवरात्रि के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सामग्री भी जुटा ली गई है। गणेश महोत्सव के बाद कारीगर नवरात्रि की तैयारियों में जुट जाएंगे।