Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बंजरिया में खुला रुद्र नर्सिंग होम, स्थानीय लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Yaseen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 12:04:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Yaseen ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 12:04:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बहेड़ी रोड स्थित बंजरिया में ‘रुद्र नर्सिंग होम’ की शुरुआत की गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहेड़ी क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बहेड़ी रोड स्थित बंजरिया में ‘रुद्र नर्सिंग होम’ की शुरुआत की गई है। नर्सिंग होम की स्थापना बेअंत सिंह की पहल पर की गई है। इसके शुरू होने से बंजरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने से राहत मिलने की उम्मीद है। नर्सिंग होम प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के लोगों को उचित खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर आसपास के गांवों के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। रुद्र नर्सिंग होम के शुरू होने से बंजरिया क्षेत्र में स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। प्रबंधन के अनुसार यहां आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ‘रुद्र नर्सिंग होम’ बहेड़ी रोड, बंजरिया, तहसील बहेड़ी, जनपद बरेली में स्थित है।