Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर अधिकारों और मांगों को उठाने की तैयारी हुई तेज़ 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 09/09/2026 11:52:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 09/09/2026 11:52:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से फार्मासिस्टों के अधिकारों, समस्याओं और लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी की जा रही है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण संगठन से जुड़े 21 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ लगातार संवाद कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय सचिव राजा गंगवार बरेली समेत अन्य प्रदेशों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। संगठन की ओर से अधिक से अधिक फार्मासिस्टों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव विष्णु यादव की ओर से कार्यक्रमों में पत्रकारों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आवश्यक प्रेस नोट एवं जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान ने सीतापुर में समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के कार्यक्रमों की गतिविधियों का व्यापक स्तर पर कवरेज किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित की जाएगी।

एसोसिएशन की ओर से फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों से फार्मासिस्टों की समस्याओं और मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की जाएगी। एसोसिएशन का कहना है कि इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए फार्मासिस्टों के अधिकारों और उनकी प्रमुख मांगों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।