-
☰
No image found.
झारखण्ड: गोड्डा में ‘पीले सोने’ की लूट, सियासत गरम—जमीनी स्तर पर जारी अवैध खेल
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: गोड्डा जिला इन दिनों अवैध बालू खनन के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंसा है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तो चरम पर है, लेकिन धरातल पर ‘पीला सोना’ कहे जाने वाले बालू की लूट बदस्तूर जारी है।
विस्तार
झारखण्ड: गोड्डा जिला इन दिनों अवैध बालू खनन के एक ऐसे चक्रव्यूह में फंसा है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तो चरम पर है, लेकिन धरातल पर ‘पीला सोना’ कहे जाने वाले बालू की लूट बदस्तूर जारी है। कजीया नदी के किनारे से लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांवों तक, अवैध डंपिंग और निर्माण कार्यों में अवैध बालू का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। सियासी घमासान: आरोप-प्रत्यारोप और इस्तीफे की चुनौती मामले ने तूल तब पकड़ा जब पोड़ैयाहाट विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गोड्डा उपायुक्त (DC) अंजलि यादव को एक लिखित आवेदन सौंपकर जिले में हो रहे अवैध बालू कारोबार की पोल खोली। इस आरोप के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया। श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने इन आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से कहा। प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल: आखिर 'जेसीबी' का मालिक कौन? मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जनता के मन में यह सवाल कौंध रहा है कि पुलिस की रिपोर्ट में उस जेसीबी (JCB) का जिक्र क्यों नहीं है, जो इन ट्रैक्टरों को लोड कर रही थी? जनता पूछ रही है क्या जेसीबी का मालिक इतना रसूखदार और दबंग है कि पुलिस उसका नाम लेने से भी डर रही है? आखिर किसकी शह पर करोड़ों का बालू माफिया सक्रिय है? क्या प्रशासन की 'मिलीभगत' के बिना इतनी बड़ी डंपिंग संभव है? गोड्डा की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। एक तरफ मंत्री और विधायक अपनी ईमानदारी की कसमें खा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कजीया नदी का सीना चीरकर माफिया मालामाल हो रहे हैं। अगर जांच केवल छोटे ट्रैक्टर चालकों तक सीमित रही और 'बड़े खिलाड़ियों' पर हाथ नहीं डाला गया, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि गोड्डा में कानून का नहीं, बल्कि रसूखदारों का राज है।
अगर अवैध बालू के इस खेल में मेरी संलिप्तता का एक भी प्रमाण मिलता है, तो मैं विधायक और मंत्री पद, दोनों से इस्तीफा दे दूंगा। वहीं, बीजेपी के पूर्व विधायक अमित मंडल ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेजों और तस्वीरों के जरिए गोड्डा में मची इस लूट को उजागर किया और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्राउंड जीरो की हकीकत: चेकडैम में अवैध बालू का खेल नेताओं की बयानबाजी के बीच जब 'जमीनी हकीकत' की पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए अंबडिया बांध की खुदाई: कजीया नदी के पास अंबडिया बांध की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध बालू निकालकर जमा किया जा रहा है। अवैध बालू से निर्माण: सरकारी नियमों को ताक पर रखकर उसी स्थल पर बन रहे चेकडैम के निर्माण में अवैध बालू का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। डंपिंग यार्ड, एक बड़ी बाउंड्री के भीतर हजारों ट्रैक्टर बालू डंप करके रखा गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह खेल किसी छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि संगठित तरीके से चल रहा है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
बिहार: नवादा में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM के खिलाफ पुतला दहन
