-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जनसुनवाई में 44 आवेदन, कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: खान मध्य प्रदेश थांदला से झाबुआ कलेक्टर द्वारा #जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दो आवेदको को ₹5 हजार एवं दो आवेदको को ₹2 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने
विस्तार
मध्य प्रदेश: खान मध्य प्रदेश थांदला से झाबुआ कलेक्टर द्वारा #जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दो आवेदको को ₹5 हजार एवं दो आवेदको को ₹2 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं तहसीलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत मेघनगर के ग्राम पिपलखूंटा निवासी श्री कालिया पिता लिम्बा डामोर ने शिकायत करते हुए अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि उनके बैंक खाते में जमा होने के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। उक्त शिकायत पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे अन्य प्रकरणों की जांच कर उन्हें संकलित करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए तथा विस्तृत जांच उपरांत दोष सिद्ध होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। आवेदक जेयन्तिलाल पिता कस्तूरचंद पंचाल निवासी ग्राम कुंदनपुर तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा पुस्तेनी जमीन पर अतिक्रमण कर हथियाने के इरादे से उसमें जोर जबरजस्ती से खंबे गाड़ने तथा गरिजा घर बनाने का प्रयास करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक मानसिंह पिता कालिया अमलीयार निवासी खजुरखों फलिया छोटी भैंसा कराई तहसील रामा द्वारा बताया गया कि ग्राम में वर्तमान में पानी का समस्या है जिस कारण ग्रामवासी अधिक दूर से पानी लाते है, हेंड पम्प खनन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री बाबू पिता पांगला ताहेड निवासी ग्राम मेहंदी खेड़ा अंतरवेलिया निजी भूमि का सीमांकन फिर से सही तरीके से सीमांकन किया जाने और तीनों में बराबर जमीन का बटवारा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जनसुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता हेतु प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए दो आवेदक को ₹5,000 एवं दो आवेदक को ₹2000 की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इनमें खुमसिंह पिता नन्दा बिलवाल निवासी कानाकुआं तहसील पेटलावद, तथा श्रीमती पुष्पा रजु मकवाना निवासी भीमपुरी तहसील थान्दला शामिल हैं। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी की पहचान जांच हुई तेज
UP Crime News: वर्चस्व की जंग में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
बिहार: वारिसलीगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क हुई खाली
Delhi Crime News: पिता ने की हैवानियत की हदे पार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की अपील
