Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: BJP नेता की गाड़ी से 9.25 किलो केटामाइन, MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Govardhan , Date: 13/09/2025 04:13:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Govardhan ,
  • Date:
  • 13/09/2025 04:13:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आगर- बड़ौद मार्ग पर गणेश गौशाला के पास खड़ी हुई एक आर्टिगा गाड़ी और इग्निश कार पकड़ी जिसमे से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आगर- बड़ौद मार्ग पर गणेश गौशाला के पास खड़ी हुई एक आर्टिगा गाड़ी और इग्निश कार पकड़ी जिसमे से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है।विशेषज्ञों के मुताबिक, एक किलो केटामाइन से 10 किलो एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती है। इसमें अमोनियम क्लोराइड और स्प्रिट का इस्तेमाल होता है। पुलिस को आशंका है कि यहां फैक्ट्री स्तर पर एमडी ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था।मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार, दो लोग पकड़ाए पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं।जांच में राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक लेनदेन से कई अहम सुराग मिले हैं। इनसे बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच सौदों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उसके खातों में बेहिसाब रकम के लेनदेन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी मिले हैं।राजनीतिक संरक्षण के लगे आरोपराहुल आंजना पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुका है और वर्तमान में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि भी है। कार्रवाई के बाद उसके बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Related News

राजस्थान: नागौर में अवैध लाइमस्टोन खनन पर बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, भारी मशीनरी जब्त

उत्तर प्रदेश: सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने मनरेगा व पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा की, ग्रामीण विकास को लेकर दिए सख्त निर्देश

राजस्थान: आकला ग्राम पंचायत में वर्षों पुरानी जमीन विवाद का सहमति से समाधान, ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत की मिसाल

राजस्थान: बालोतरा पुलिस का विशेष अभियान सफल, 47 वांछित अपराधी गिरफ्तार, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश: आदर्श विहार सोसायटी के हाल बेहाल, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे निवासी

मध्य प्रदेश: 12 साल बाद भी स्टे ऑर्डर पर कानून नहीं बना, न्याय में विलंब से आम जनता परेशान


Featured News