Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 11:03:47 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:03:47 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ABVP ने प्रदेशव्यापी विद्यार्थी हुंकार अभियान शुरू किया है। दतिया में भी सैकड़ों विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर

विस्तार

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ABVP ने प्रदेशव्यापी विद्यार्थी हुंकार अभियान शुरू किया है। दतिया में भी सैकड़ों विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ABVP ने शासकीय कॉलेजों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बिजली, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, इंटरनेट और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ABVP के दतिया जिला संयोजक ध्रुव नीखरा ने कॉलेजों की व्यवस्थाएं सुधारने के साथ छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जल्द कराने की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा।