Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और आरपीएफ जांच में जुटी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/08/2026 11:08:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:08:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रोड नंबर-6 के पीछे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रोड नंबर-6 के पीछे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। रेलवे क्षेत्र से जुड़े होने के चलते आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है पुलिस शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात  महिला का शव मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस की जांच और महिला की शिनाख्त के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।