-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, मिशन शक्ति टीम ने बेटियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मीरगंज थाना परिसर में मिशन शक्ति टीम की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मीरगंज थाना परिसर में मिशन शक्ति टीम की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चियों एवं एकल अभियान ग्राम संगठन महिला विभाग की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार समेत थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चियों को उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को फलाहार भी वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना को मजबूत करना तथा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाना रहा।
