Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर महिलाओं ने डीएम अनुपम शुक्ला को बांधी राखी, प्रशासन के प्रति जताया विश्वास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/08/2026 01:14:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/08/2026 01:14:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर रक्षाबंधन के अवसर पर गाजीपुर जिलाधिकारी कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और सम्मान से जुड़ा आत्मीय माहौल देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर रक्षाबंधन के अवसर पर गाजीपुर जिलाधिकारी कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह और सम्मान से जुड़ा आत्मीय माहौल देखने को मिला। जिले की महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और सफलता की कामना भी की। राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं के प्रति जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह को सम्मान के साथ स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

रक्षाबंधन के इस आयोजन के दौरान महिलाओं और प्रशासन के बीच अपनत्व और संवाद की भावना भी नजर आई। महिलाओं ने कहा कि जिले में प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रयासों से लोगों में सकारात्मक संदेश जा रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कार्यशैली को लेकर महिलाओं ने कहा कि प्रशासन की सक्रियता और अधिकारियों की जवाबदेही से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है। महिलाओं ने राखी बांधकर डीएम के प्रति अपने स्नेह के साथ-साथ एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सम्मान भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर रक्षाबंधन के पर्व ने भाई-बहन के पारंपरिक रिश्ते के साथ सामाजिक सहयोग और आपसी विश्वास का संदेश भी दिया। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन आगे भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाता रहेगा। जिलाधिकारी ने भी सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और महिलाओं ने एक-दूसरे को भी पर्व की बधाई दी।