Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज आवाज में DJ बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 पिकअप और 32 साउंड बॉक्स किए सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/08/2026 03:24:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/08/2026 03:24:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर त्योहारों के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर त्योहारों के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बखिरा थाना क्षेत्र में तेज आवाज में DJ बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों पर लगे कुल 32 DJ साउंड बॉक्स को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, नंदौर चौराहे पर चेकिंग के दौरान तीन पिकअप वाहनों पर तेज आवाज में DJ बजता मिला। अत्यधिक ध्वनि के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने DJ संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने और आवाज कम करने के निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि निर्देश दिए जाने के बावजूद DJ की आवाज कम नहीं की गई। इसके बाद टीम ने संचालकों से DJ संचालन से संबंधित अनुमति और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों और उनमें लगे 32 साउंड बॉक्स को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगामी बारावफात और अन्य त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद तेज आवाज में DJ बजाने वाले संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाती रहेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, मिशन शक्ति टीम ने बेटियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा  

 उत्तर प्रदेश: सोनहा पुलिस की जुआ अड्डे पर छापेमारी, तीन जुआरी गिरफ्तार, ₹9,160 नकद समेत 3 बाइक बरामद

उत्तर प्रदेश: दुधारा थाने में दिखा भाई-बहन का अनोखा रिश्ता, महिलाओं ने थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा को बांधी राखी

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने वाल्मीकि बैराज का किया औचक निरीक्षण

 उत्तर प्रदेश: ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 97 से माफीनामा, 407 वाहनों के कटे चालान

 उत्तर प्रदेश: जुए के अड्डे पर सोनहा पुलिस की दबिश, तीन जुआरी गिरफ्तार, ₹9,160 नकद हुआ बरामद


Featured News