-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: निःशुल्क साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे, एसडीएम ने दिया आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला शासकीय पीएम श्री उत्तर माध्यमिक विद्यालय थांदला में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला शासकीय पीएम श्री उत्तर माध्यमिक विद्यालय थांदला में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पंढा, एसडीएम भास्कर गाचले सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम भास्कर गाचले ने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता हासिल करने का मजबूत आधार है। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की अपील की। उन्होंने अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को सफलता के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि आज की छात्राएं ही भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम भास्कर गाचले के जन्मदिन का भी संयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य, अतिथियों और स्टाफ ने उन्हें माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने भी उन्हें बधाई दी। एसडीएम ने छात्राओं के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए उन्हें टॉफियां वितरित कीं। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
निःशुल्क साइकिल वितरण, छात्राओं से संवाद, जन्मदिन समारोह और पौधरोपण से जुड़ा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
मध्य प्रदेश: शासकीय कॉलेजों की बदहाली पर ABVP का हुंकार, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा: उकलाना में भीड़ का फायदा उठाकर ₹4,380 चोरी, आरोपी गिरफ्तार; ₹4,000 बरामद
हरियाणा: करनाल में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज
हरियाणा: उकलाना में बाइक चोरी का पर्दाफाश, आरोपीगिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बरामद
राजस्थान: 32वें चातुर्मास पर 32 फीट की राखी, एकता का दिया अनूठा संदेश
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में अवैध तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार, कारतूस भी बरामद
