Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 100 साल पुरानी दंगल-मेला परंपरा कायम, करकापुर में जुटे हजारों दर्शक और पहलवान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/08/2026 12:30:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/08/2026 12:30:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक थाना जंगीपुर तहसील जखनिया के अंतर्गत करकापुर ग्राम सभा में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व विगत 100 वर्षों से चली आ रही दंगल व मेला की परंपरा को ग्राम सभा करकापुर में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन विराट यादव मल्लू साधु पहलवान द्वारा  संपन्न कराया गया, जिसमें दूर दराज के पहलवान आए थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक थाना जंगीपुर तहसील जखनिया के अंतर्गत करकापुर ग्राम सभा में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व विगत 100 वर्षों से चली आ रही दंगल व मेला की परंपरा को ग्राम सभा करकापुर में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन विराट यादव मल्लू साधु पहलवान द्वारा  संपन्न कराया गया, जिसमें दूर दराज के पहलवान आए थे। ग्राम सभा में 27 अगस्त 2026 को यह विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। काली मां के स्थान पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चली इस प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में दर्शक भी इस आयोजन के साक्षी बने। प्रतियोगिता में चंद्रहास पहलवान (भड़सर), मृत्युंजय पहलवान (मोहम्मदाबाद), अनिल कल्लू पहलवान (देवकटिया), रिशु पहलवान (मोहनदाबाद), वीरेंद्र यादव पहलवान, अजीत पहलवान (धरवा), राकेश पहलवान (निजामपुर), सौरभ पहलवान (वेद बिहारी पोखरा), इरफान पहलवान (देवकटिया), दिवाकर पहलवान (करमपुर), अजीत पहलवान (पारा) और अर्जुन कुमार पहलवान (गुरु बाग) जैसे कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। सभी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अधिकांश मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

इस दंगल में 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के नकद इनाम रखे गए थे। सभी पहलवानों को उनके प्रदर्शन के लिए नकद राशि और सम्मान के साथ विदा किया गया। इस विराट दंगल का मुख्य अतिथि - मा० जनमेजय सिंह (डायरेक्टर एस.एस. पी. स्कूल सआदतपुर, जंगीपुर, गाजीपुर) विशिष्ठ अतिथि - श्री अनिल कुमार यादव (पूर्व अध्यक्ष SSPGC एवं प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य (सदर चतुर्थ)

हरिकेश यादव प्रधान (टिन्कू), दिपक यादव (डब्लू), सन्तोष - प्रबन्धक, आयोजक - विराट उर्फ मल्लू, किशोर पहलवान, नथुनी पहलवान, अशोक (सरदार) रामनिवास पहलवान, सुनील पहलवान, सोनू पहलवान, संदीप, सिपाही, लोहा पहलवान, वृजेश (गायक), दुनटुन (आर्मी), राजेश (आर्मी), अनिल (आर्मी), शशिकान्त (आर्मी), योगेश पहलवान, गुज्जू प्रजापति, संजय (आर्मी), बिट्टू सिपाही, गोलू (एयरफोर्स से आयोजन साधु पहलवान करकापुर द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष यादव (प्रबंधक, विंध्याचल डिग्री कॉलेज, करकापुर), शशिकांत सिंह, केदार यादव (यूपीपी), संजय यादव (यूपीपी), बिट्टू, कैलाश यादव, राधेश्याम यादव, इंद्रदेव यादव, मारकंडे, ओम प्रकाश यादव, अनिल यादव, कन्हैया यादव, राजकमल गुप्ता, संदीप यादव, रामा यादव, अशोक यादव, नरसिंह प्रजापति, सुनील, मुरलीधर,शिवपरम और जय राम मिथिलेश मास्टर श्री सुनील गोपाल इंटर कॉलेज धूरेहरा हरकेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग किया। हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति भी दंगल देखने के लिए उपस्थित रहे। तथा एनसीआर पत्रकार  रामकेश विश्वकर्मा को भी अंग वस्त्र फुल माला से  सम्मानित किया गया। दंगल स्थल पर बजरंगबली, काली माता और अन्य देवी-देवताओं के जयकारे भी लगाए गए। इस अवसर पर एक मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसमें दूर-दूर से आए व्यापारियों ने अपने सामान बेचे।