-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अयोध्या में आकाश आनंद का भव्य स्वागत, सुरेश यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित; 2027 चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की तैयारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में अपनी सक्रियता तेज कर दी है इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के अयोध्या पहुंचने प
विस्तार
मध्य प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या में अपनी सक्रियता तेज कर दी है इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के अयोध्या पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या से बसपा के संभावित प्रत्याशी सुरेश यादव ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया एयरपोर्ट से लेकर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा स्थल तक सुरेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने आकाश आनंद का स्वागत किया इस दौरान आकाश आनंद ने सुरेश यादव को विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं आप अयोध्या में मजबूती के साथ चुनाव लड़िए जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भाजपा सरकार और बीकापुर विधायक पर निशाना साधा उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस क्षेत्र का विधायक खुद डॉक्टर है वहां की जनता को इलाज के लिए लखनऊ जाना पड़ रहा है, उन्होंने विधायक की जनसुनवाई और जनता से जुड़ाव पर भी सवाल खड़े किए इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 में बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनके हक की लड़ाई लड़ना उनकी प्राथमिकता है आकाश आनंद के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि आकाश आनंद का अयोध्या आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लेकर आया है हम सभी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और पांचवीं बार बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पूर्व एमएलसी दिनेश चंद जिला कोऑर्डिनेटर रवि मौर्य प्रदीप भारती रामगोपाल कोरी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया आकाश आनंद के इस दौरे के साथ ही अयोध्या में 2027 के चुनाव को लेकर सुरेश यादव ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को नई गति दे दी है।
