Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पडरौना में करोड़ों के अंडरपास बने मुसीबत, जलभराव और जाम से परेशान जनता व व्यापारी; कई अन्य अंडरपासों की हालत भी खराब

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/11/2026 10:08:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/11/2026 10:08:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पडरौना का अंडरपास: करोड़ों का निर्माण, फिर भी जलभराव की समस्या! आखिर जनता को कब मिलेगी स्थायी राहत? विकास की तस्वीर में छिपी एक बड़ी समस्या, जिम्मेदार

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पडरौना का अंडरपास: करोड़ों का निर्माण, फिर भी जलभराव की समस्या! आखिर जनता को कब मिलेगी स्थायी राहत? विकास की तस्वीर में छिपी एक बड़ी समस्या, जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि दें जवाब पडरौना शहर के सुभाष चौक से कोतवाली मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास से शहरवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी। वर्षों से रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को जिस परेशानी का सामना करना पड़ता था, उससे निजात दिलाने के उद्देश्य से इस अंडरपास का निर्माण कराया गया।
लेकिन यदि इस अंडरपास में बार-बार जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, तो यह निश्चित रूप से निर्माण की तकनीकी व्यवस्था, जलनिकासी और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर जिस परियोजना का उद्देश्य जनता को सुविधा देना था, वही परियोजना यदि बारिश या पानी जमा होने के कारण लोगों के लिए परेशानी बन जाए तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी?

अक्टूबर महीने में भी अंडरपास में जलभराव की समस्या सामने आई थी। रेलवे अधिकारियों की ओर से तीन सप्ताह के भीतर तकनीकी खामी दूर कर स्थायी समाधान का भरोसा दिया गया था। नवंबर में अंडरपास का उद्घाटन भी हो गया और आवागमन शुरू कर दिया गया। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान वास्तव में हो चुका है? आखिर निर्माण के समय दूरदर्शिता क्यों नहीं दिखाई गई? अंडरपास का निर्माण केवल सड़क और छत तैयार कर देने से पूरा नहीं माना जा सकता। किसी भी ऐसी परियोजना की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह आम जनता को कितनी सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा दे रही है। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था, पानी की निकासी के लिए पंप, तकनीकी निगरानी और नियमित रखरखाव जैसी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित होनी चाहिए थीं।

यदि बार-बार पानी जमा हो रहा है, तो संबंधित विभाग को इसकी मूल वजह का पता लगाकर स्थायी समाधान करना चाहिए। केवल पानी निकाल देना समस्या का समाधान नहीं है। बार बार  दुकानदार को समस्या से जूझना पड़ रहा है   कभी ट्रैफिक तो कभी धूल मिट्टी दिन भर जाम की  समस्या बनी रह रही है जिससे दुकानों पर जो कस्टमर आ भी रहे थे वह नहीं आ रहे हैं  कुछ नेताओं के कारण सरकार को भी बदनाम किया जा रहा है 
आख़िर में बचत आ रहा है तो वह ग़ायब कहाँ हो जा रहा है  इसका  जवाब जनता पूछ रही है, प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि बार बार सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं सरकार और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से पांच सीधे सवाल अंडरपास में बार-बार जलभराव होने के पीछे वास्तविक तकनीकी कारण क्या है? निर्माण कार्य पूरा होने से पहले जलनिकासी व्यवस्था की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई थी?  रेलवे अधिकारियों द्वारा तीन सप्ताह में स्थायी समाधान का दिया गया आश्वासन कितना पूरा हुआ?

यदि भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा जलभराव होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किस विभाग और अधिकारी की होगी? क्या इस परियोजना की तकनीकी जांच किसी स्वतंत्र विशेषज्ञ एजेंसी से कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी? जनता को आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए पडरौना जिला मुख्यालय होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से गुजरने वाले व्यापारी, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज सभी बेहतर यातायात व्यवस्था की अपेक्षा रखते हैं। जलभराव की स्थिति में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने, वाहनों के खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। यदि किसी आपातकालीन परिस्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना हो तो ऐसी समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

यह किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष का मुद्दा नहीं है। यह पडरौना की जनता की सुविधा, सुरक्षा और सार्वजनिक धन के सही उपयोग का सवाल है। प्रशासन और रेलवे से हमारी स्पष्ट मांग जिलाधिकारी कुशीनगर, रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों तथा स्थानीय सांसद और विधायक को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। अंडरपास में जलभराव की तकनीकी जांच कराई जाए।  पानी निकलने के लिए स्थायी और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था बनाई जाए। आवश्यकता के अनुसार ऑटोमेटिक पंप और बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्माण की गुणवत्ता और संबंधित कार्यों की जांच कराई जाए। समस्या के समाधान की समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारी का नाम सार्वजनिक किया जाए।

अंत में एक सवाल पडरौना की जनता यह जानना चाहती है कि विकास का मतलब केवल उद्घाटन और फीता काटना है या फिर जनता को वर्षों तक चलने वाली बेहतर सुविधाएं देना भी सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है? करोड़ों रुपये की सार्वजनिक परियोजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। जनता को बार-बार शिकायत करने और आश्वासन सुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। हमारी मांग किसी से टकराव की नहीं, बल्कि जवाबदेही और स्थायी समाधान की है। पडरौना को बेहतर सड़कें चाहिए, सुरक्षित आवागमन चाहिए और ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें विकास का लाभ वास्तव में आम आदमी को मिले। अब सवाल उठ चुका है, जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा। इतना ही नहीं वल्कि जितने अण्डर पास बनाया गया है जैसे परसौनी बड़ी नहर खिरकिया बाइपास परसौनी ढाला सिधुआ लाला चौराहा ढाला मिश्रौली ढाला आदि सब के सब12महिने में 10महिना लोगों को स्वेटिंगपुल का आनंद मिलता है।  

Related News

मध्य प्रदेश: अयोध्या में आकाश आनंद का भव्य स्वागत, सुरेश यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित; 2027 चुनाव को लेकर बसपा ने तेज की तैयारी

गुजरात: मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार वारदातों का खुलासा; 1.77 लाख रुपये के मोबाइल और स्कूटी बरामद

उत्तर प्रदेश: घर में घुसकर महिला और बेटियों से मारपीट व अभद्रता का आरोप, एसएसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: खेत की मेड़ पर बनी दीवार ढहाने का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: खेलते समय सात वर्षीय मासूम के गले में लगा रस्सी का फंदा, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक


Featured News