Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 04:17:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:17:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पोरसा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाब साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पोरसा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाब साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द हिण्डोलिया ने किया। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर उमाशंकर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, राम किशोर तिवारी, रामदत्त शर्मा, हीरा सिंह तोमर, महेश शिवहरे, कुलदीप तोमर, सोनू जाटव, दिनेश सिंह तोमर, जय प्रताप सिंह, अरबाज पठान और पूरन राठौर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।