Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 04:11:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 04:11:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय अमित कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में उपस्थित कर्मचारियों को पिन-फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया। उन्होंने शहीद अग्निशमन कर्मियों के साहस और समर्पण को नमन करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। 

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन को आग से बचाव, उपकरणों के सही उपयोग तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।