-
☰
मध्य प्रदेश: मानवता की मिसाल सनावद पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई राहगीर की जान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला की तत्परता से बची राहगीर की जान प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी ढकलगाँव रोड किनारे पर एक व्यक्ति मोटर साइकल से अचेत होकर नीचे गिरा
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला की तत्परता से बची राहगीर की जान प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी ढकलगाँव रोड किनारे पर एक व्यक्ति मोटर साइकल से अचेत होकर नीचे गिरा हुआ दिखाई दिया एवं उसके पास घबराई हुई महिला खड़ी हुई थी । तभी वहाँ से गुजर रहे प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला की नजर उनपर पड़ी एवं तत्काल स्तिथि समझ कर बिना समय गंवाए आर श्रीकृष्ण बिरला के द्वारा मोटर साइकल से नीचे गिरे हुए राहगीर को सीपीआर (CPR) दिया गया एवं प्रआर गंभीर मीणा के द्वारा तत्काल 112 नंबर एम्बुलेंस से संपर्क किया एवं ढकलगाँव रोड आने के लिए बताया गया । पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल दिए गए सीपीआर (CPR) से कुछ ही समय में व्यक्ति की सांसें वापस आने लगीं । प्रआर गंभीर मीणा व आर श्रीकृष्ण बिरला की सहायता से राहगीर को अस्पताल भर्ती कराया गया एवं बेहतर उपचार हेतु व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया । जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को अब खतरे से बाहर बताया । खरगोन पुलिस की त्वरित सूझबूझ, प्रशिक्षण एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन बच सका परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश: गरीब शक्ति दल ने बच्चों और महिलाओं पर मोबाइल प्रतिबंध की मांग दोहराई
उत्तर प्रदेश: आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ खोजी अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया
उत्तराखंड: गंगोलीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन, 49 मरीजों को लाभ
बिहार: गर्मी से पहले नवादा में चापाकलों की मरम्मत अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: 14 साल की बालिकाओं के लिए मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू
मध्य प्रदेश: तहसील स्तरीय जितेंद्र सिंह तोमर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 21 मार्च को होगा आयोजित