-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरस जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ग्राम खड़िया (पोरसा) में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरस जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ग्राम खड़िया (पोरसा) में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल बचाने के व्यावहारिक उपाय बताए गए और भविष्य के लिए पानी सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक राधा शरण पुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खड़िया पोरसा और पूनम समाज सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच रमन सिंह तोमर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह तोमर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह तोमर, हरिओम गुप्ता एवं मनीष शिवहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा चंद्र दीक्षित द्वारा किया गया। मंचासीन वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “जल है तो कल है, नहीं तो सब निष्फल है।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पीने के पानी का दुरुपयोग न करें और हर बूंद को बचाने का प्रयास करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना न करना पड़े। कार्यशाला में जल बचाने के कई सरल और प्रभावी उपाय साझा किए गए, जैसे घरों में पानी का सीमित और सोच-समझकर उपयोग करना। इस कार्यशाला ने गांव में जल संरक्षण को लेकर नई जागरूकता पैदा की और लोगों को यह संदेश दिया कि यदि आज पानी नहीं बचाया गया, तो भविष्य में गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
