Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, 25 लाख टैबलेट खरीद को मिली मंजूरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/04/2026 03:27:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/04/2026 03:27:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18000 रूपए और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17000 रूपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18000 रूपए और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17000 रूपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अभी तक शिक्षामित्र को 10000 रूपए और अनुदेशकों को 9000 रूपए का मानदेय दिया जाता था। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी और कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आने पर शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 10000 रूपए किया गया था और अब 18000 रुपए किया जा रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कर दी थी कि जिसके बाद कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को प्रस्ताव पर चर्चा हुई और प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 27000 से ज्यादा अंशकालिक अनुदेशक कार्य करते हैं। बैठक में अनुदेशकों के मान देय को भी 9000 रूपए से बढ़ा कर 17000 रूपए करने पर सहमति दे दी गई है। बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मंत्रीपरिषद ने सहमति की मुहर लगाई. एक अन्य प्रस्ताव में छात्रों को वितरित करने के लिए 25 लाख टैबलेट की खरीद को भी मंजूरी दे दी गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अभी कब तक उत्तर प्रदेश में 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं और अब 25 लाख टैबलेट और खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।