-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन का बड़ा खेल, प्रशासन पर मिलीभगत के लगे आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दादरी ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दादरी ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर लगातार मिट्टी खनन कर रहे हैं, जबकि उन्हें रोकने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है।
मामले में उस समय और गंभीरता आ गई जब SDM द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बावजूद पटवारी पर गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप लगे। स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि सरकारी जमीन को निजी दिखाकर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा के ग्राम फूलपुर में हालात बेहद चिंताजनक हैं। यहां स्थित राजकीय नलकूप संख्या 50 S.K.B के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 50 बीघा जमीन में खुदाई हो चुकी है, जिससे जमीन की स्थिति कमजोर हो गई है।
खनन के चलते नलकूप से जुड़ी करीब 500 मीटर लंबी सर्विस रोड और लगभग 1000 मीटर के कमांड एरिया को भारी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, खनन माफियाओं ने सरकारी पंप हाउस, मोटर पंप और पाइपलाइन को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया है, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। यह पूरा क्षेत्र बिल अकबरपुर–आनंदपुर की सीमा पर आता है, जहां प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद अवैध खनन जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद थाना जारचा पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बड़ा सवाल: जब प्रशासन और पुलिस ही कार्रवाई करने में नाकाम हैं, तो आखिर खनन माफियाओं पर लगाम कौन लगाएगा?
हरियाणा: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हारट्रोन स्किल सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
उत्तर प्रदेश: UPPCS-2024 में निखिलेंद्र सिंह ने हासिल की 15वीं रैंक, बने ट्रेज़री ऑफिसर
मध्य प्रदेश: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
हरियाणा: 9 अप्रैल को रोजगार मेला किया गया आयोजित , युवाओं को नौकरी का मौका
हरियाणा: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती व फूले जयंती का किया जा रहा भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश: ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
