-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना कार्य तेज, वार्ड 6 में 210 मकानों में से 160 का सर्वे पूरा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान के तहत पोरसा नगर में घर-घर सर्वेक्षण का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 6 में जनगणना टीम द्वारा मकानों का सूचीकरण एवं नागरिकों की जानकारी एकत्र करने का कार्य प्रगति पर है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान के तहत पोरसा नगर में घर-घर सर्वेक्षण का कार्य तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 6 में जनगणना टीम द्वारा मकानों का सूचीकरण एवं नागरिकों की जानकारी एकत्र करने का कार्य प्रगति पर है। जनगणना टीम को वार्ड क्रमांक 6 के कुल 210 मकानों का सर्वे कार्य सौंपा गया है। इनमें से अब तक लगभग 160 घरों की गणना पूरी की जा चुकी है। वर्तमान में कच्चा चिट्ठा तैयार कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना का यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्यों एवं भविष्य की नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाएगा। सही और सटीक जानकारी से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में सहायता मिलेगी। स्थानीय नागरिक भी जनगणना टीम को सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण होने की संभावना जताई जा रही है। डिजिटल तकनीक से हो रहा आधुनिक सर्वे इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा संग्रह किया जा रहा है। इससे जानकारी तुरंत सुरक्षित हो रही है और त्रुटियों की संभावना भी कम हो रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना टीम को सही जानकारी देकर सहयोग करें, क्योंकि जनगणना देश के विकास की आधारशिला मानी जाती है।
जनगणना कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की संगीता थापक तथा शिक्षक सौरव शर्मा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों से निर्धारित प्रारूप के अनुसार जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मकान सूचीकरण के दौरान कुल 34 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनके उत्तर मकान मालिकों से प्राप्त कर मोबाइल आधारित एचएलओ (HLO) एप पर ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करें अधिकारी
ओडिशा: 5 साल बाद भी अधूरा पुल, पहुंच मार्ग न बनने से ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़: महासमुंद: स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा का परीक्षा परिणाम घोषित, कई कक्षाओं में 100% रिजल्ट
राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 59 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
