Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 59 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 12:54:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 12:54:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत ढाई वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं

विस्तार

राजस्थान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत ढाई वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का अभाव था, सड़कों की स्थिति जर्जर थी तथा स्वास्थ्य सेवाएं भी पर्याप्त नहीं थीं, किन्तु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान सहाड़ा विधानसभा के रायपुर में आयोजित लगभग 59 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद आमजन को संबोधित कर रही थी।   उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के कारण देशभर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के संदर्भ में आमजन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निरंतरता के लिए जनप्रतिनिधियों का चयन महत्वपूर्ण है तथा गांव से लेकर शहर तक विकास की श्रृंखला को मजबूत करने की आवश्यकता है।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सम्मान एवं अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। लगभग 59 करोड़ के विकास कार्यों के किये लोकार्पण व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के 

111.96 लाख, आयुर्वेद विभाग के 90 लाख, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 3699.03 लाख तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 355 लाख तथा शिक्षा विभाग के 654.3 लाख, सहकारिता विभाग के 25 लाख, बिजली विभाग के 874 लाख तथा पशुपालन विभाग के 19 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
लाभार्थियों का किया सम्मान उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थी के आवास निर्माण होने पर चाबी सौंपकर सम्मान किया साथ ही अन्य योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को भी लाभ प्रदान किया।