Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसानों के लिए ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू, SMS से मिलेगी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 07/05/2026 04:11:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 07/05/2026 04:11:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर खरीफ सीजन में किसानों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में खाद वितरण व्यवस्था को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर खरीफ सीजन में किसानों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन के नेतृत्व में खाद वितरण व्यवस्था को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जनपद में किसानों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष ऐप आधारित खाद वितरण व्यवस्था शुरू की गई है अब किसानों को सहकारी समितियों पर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, बल्कि उनके मोबाइल पर SMS एवं कॉल के माध्यम से खाद प्राप्ति की तिथि और समय की सूचना सीधे दी जाएगी। आज विकास खंड गैंडास बुजुर्ग के ग्राम इटई रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में *मा० विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला एवं मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी द्वारा 100 किसानों को पहला खाद संदेश भेजकर ऐप का विधिवत शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि जनपद की 73 सहकारी समितियों पर अब इसी डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जाएगा। इससे किसानों को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध होगी। कालाबाजारी और दलालों पर भी अंकुश लगेगा।

नई व्यवस्था की मुख्य विशेषताएं 
1. SMS/कॉल अलर्ट- किसान को पहले से तारीख और समय की जानकारी  
2. भीड़ से मुक्ति- समितियों पर लंबी लाइनों की समस्या खत्म  
3. पारदर्शिता - किस किसान को कितनी खाद मिली, इसका डिजिटल रिकॉर्ड  
4. समय की बचत- किसान खेती के काम में लगा सकेगा समय, कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनका समय और श्रम दोनों बचेगा।