Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर हुई विशाल रैली, भेजे गए 22 सूत्रीय ज्ञापन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Ganesh Rajaram Gurjar , गुजरात  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 05:08:35 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Ganesh Rajaram Gurjar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 05:08:35 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: तापी जिले के सोनगढ़ में बुधवार को गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और ‘गौ-माता’ को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संतों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

विस्तार

गुजरात: तापी जिले के सोनगढ़ में बुधवार को गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और ‘गौ-माता’ को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संतों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित 22 मांगों वाला ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन में गौ-हत्या पर सख्त रोक लगाने, गायों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने और ‘गौ-माता’ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक दर्जा देने की मांग की गई है।

रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में लंबे समय से संत-महात्मा गौ-रक्षा के मुद्दे को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। उनका आरोप है कि अब भी कई स्थानों पर अवैध रूप से गायों की तस्करी और हत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें निर्धारित समयसीमा तक पूरी नहीं होती हैं, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। संतों और महंतों ने चेतावनी दी कि यदि 26 जनवरी 2027 तक ‘गौ-माता’ को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित नहीं किया गया, तो दिल्ली में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।