-
☰
No image found.
दिल्ली: दिनदहाड़े 4 लाख की लूट का हुआ खुलासा, इंटरस्टेट ऑपरेशन में 4 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई 4 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई 4 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर-पश्चिम जिले के थाना आदर्श नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई दिनों तक चले इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी वारदात 28 अप्रैल को आजादपुर मंडी गेट के पास मेट्रो पिलर नंबर 76 के सामने हुई थी, जहां कारोबारी सतीश कुमार 4 लाख रुपये बैंक में जमा कराने जा रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। एक आरोपी ने गर्दन पकड़कर नीचे झुकाया, दूसरे ने चाकू दिखाकर धमकाया और तीसरा बाइक पर पहुंचा। इसके बाद आरोपी कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आदर्श नगर की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान एक बड़ा सुराग तब मिला जब आरोपियों द्वारा बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए किए गए यूपीआई पेमेंट का पता चला। इसी तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी रवि शंकर पांडे तक पहुंची।
दिल्ली पुलिस की टीम लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच और बुलंदशहर तक पहुंची। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदले, लेकिन पुलिस ने पीछा जारी रखा। मुख्य आरोपी रवि शंकर पांडे को गोंडा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने लूट की रकम से नई स्विफ्ट टूर कार खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बहराइच से हर्ष मिश्रा, गोंडा से संदीप कुमार और दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से अरमान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट टूर कार, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक चाकू, चार मोबाइल फोन, 88 हजार रुपये नकद और वारदात के समय पहनी गई टी-शर्ट बरामद की है। वहीं एक आरोपी के बैंक खाते में मौजूद 25 हजार रुपये भी फ्रीज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।
राजस्थान: बुलेट स्टंट रोकने पर थाने पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल
NCRB Report: देश की राजधानी बनी अपराधग्रस्त राजधानी, अपराधों के मामले में हासिल किया पहला स्थान
राजस्थान: 100 फीट की सड़क परियोजना अटकी, पुलिस भूमि हस्तांतरण को लेकर CM से हस्तक्षेप की करी मांग
राजस्थान: आंगनवाड़ी केंद्र पर 11 बजे तक लटका रहा ताला, पोषाहार के इंतजार में लौटे बच्चे
हरियाणा: सेक्टर-12 चौराहे पर रात में रेड लाइट जंप, हादसों का बढ़ा खतरा
