Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला हुई गिरफ्तार, डिपोर्ट की कार्रवाई शुरू
 

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Nitin Sharma , दिल्ली  Edited By: Namita Chauhan, Date: 07/05/2026 05:21:22 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Nitin Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 07/05/2026 05:21:22 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल ने थाना महेंद्र पार्क इलाके से एक बांग्लादेशी महिला नागरिक को गिरफ्तार कर उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में अवैध रूप से रह रही थी। आरोपी महिला की पहचान रोकसोना अख्तर उर्फ रुखसाना के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की रहने वाली बताई जा रही है। दरअसल फॉरेनर सेल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निगरानी रख रही थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं आजादपुर नई सब्जी मंडी इलाके में अवैध गतिविधियों और सॉलिसिटेशन रैकेट में शामिल हैं। इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने तड़के इलाके में स्टिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिसकर्मियों ने ग्राहक बनकर संदिग्ध महिलाओं से संपर्क किया। जैसे ही महिला अवैध गतिविधि के लिए तैयार हुई, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।


शुरुआती पूछताछ में महिला खुद को भारतीय नागरिक बताती रही, लेकिन उसके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद दस्तावेजों की जांच, डिजिटल फुटप्रिंट और फोटो वेरिफिकेशन के जरिए खुलासा हुआ कि वह बांग्लादेश की नागरिक है और अवैध रूप से दिल्ली में रह रही थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल मिला। साथ ही मोबाइल गैलरी से बांग्लादेशी पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में महिला ने सॉलिसिटेशन रैकेट में शामिल होने की बात भी कबूल की है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को एफआरआरओ के सामने पेश कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।