-
☰
No image found.
राजस्थान: 100 फीट की सड़क परियोजना अटकी, पुलिस भूमि हस्तांतरण को लेकर CM से हस्तक्षेप की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भीलवाड़ा, विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एमटीएम से जोधड़ास चौराहे तक प्रस्तावित 100 फीट सड़क मार्गाधिकार में आ रही पुलिस विभाग की भूमि नगर विकास न्यास को स्थानांतरित करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विस्तार
राजस्थान: भीलवाड़ा, विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एमटीएम से जोधड़ास चौराहे तक प्रस्तावित 100 फीट सड़क मार्गाधिकार में आ रही पुलिस विभाग की भूमि नगर विकास न्यास को स्थानांतरित करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। विधायक कोठारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मास्टर प्लान-2035 के तहत प्रस्तावित यह सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन लगभग 25 से 30 हजार नागरिकों का आवागमन होता है। वर्तमान में रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना के चलते लगाए गए बैरिकेड्स के कारण सड़क की चौड़ाई मात्र 10 से 15 फीट रह गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में महानिदेशक पुलिस, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से कई बार व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भीलवाड़ा पुलिस लाइन की भूमि सड़क चौड़ीकरण हेतु उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जा चुका है। साथ ही विधानसभा के बजट सत्र में भी यह मुद्दा उठाया गया था, जिस पर राज्य सरकार ने 19 फरवरी 2026 को एनओसी जारी करने के आदेश दिए थे। विधायक कोठारी ने कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद अब तक महानिदेशक पुलिस द्वारा भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को भूमि हस्तांतरण संबंधी निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिसके कारण यूआईटी की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पिछले कई महीनों से लंबित पड़ी हुई है। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रस्तावित 100 फीट सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।
राजस्थान: बुलेट स्टंट रोकने पर थाने पर पथराव, SHO समेत कई पुलिसकर्मी हुए घायल
NCRB Report: देश की राजधानी बनी अपराधग्रस्त राजधानी, अपराधों के मामले में हासिल किया पहला स्थान
राजस्थान: आंगनवाड़ी केंद्र पर 11 बजे तक लटका रहा ताला, पोषाहार के इंतजार में लौटे बच्चे
हरियाणा: सेक्टर-12 चौराहे पर रात में रेड लाइट जंप, हादसों का बढ़ा खतरा
दिल्ली: दिनदहाड़े 4 लाख की लूट का हुआ खुलासा, इंटरस्टेट ऑपरेशन में 4 आरोपी गिरफ्तार
