Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में CM हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्ती

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Saeed Khan(MP) , Date: 18/03/2026 11:21:43 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Saeed Khan(MP) ,
  • Date:
  • 18/03/2026 11:21:43 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026 समय सीमा बैठक आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की ग

विस्तार

मध्य प्रदेश: 16 मार्च 2026 समय सीमा बैठक आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई बैठक मैं विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन मैं लंबित शिकायतो की विभागवार समीक्षा की गई कलेक्टर डॉ मिश्रा ने निर्देश दिए की महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्व विभाग  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  तथा स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभाग प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों के समाधान में सक्रियता बरतें तथा अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

बैठक में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत योजनाओं की प्रविष्टि पोर्टल पर नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया उन्होंने सीईओ जिला सहकारी बैंक श्रम पदाधिकारी नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही योजना एवं आर्थिकी संख्यिकी विभाग को संकल्प से समाधान अभियान के पोर्टल पर  योजनाओं की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुख को  निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सतर्क एप के माध्यम से नियमित रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जवाबदेही बनी रहे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ इच्छित गढ़पाले अपार कलेक्टर  प्रताप सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 


Featured News