-
☰
उत्तर प्रदेश: एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में खेसरहा थाने में पीस कमेटी गोष्ठी संपन्न
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के खेसरहा थाने पर आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत बांसी तहसील सर्किल के क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह व उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता एवं खेसराहा थानाध्य
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के खेसरहा थाने पर आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत बांसी तहसील सर्किल के क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह व उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता एवं खेसराहा थानाध्यक्ष अनूप मिश्रा सहित गणमान्यों के उपस्थित में थाना परिसर में पीस कमेटी गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पीस कमेटी की आवश्यक बैठक में शामिल थाना क्षेत्र के सम्बंधित ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यो, हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों/तथा धर्मगुरुओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए पीस कमेटी /गोष्ठी सम्पन्न किया गया। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार एसएसपी डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि, रमजान एवं ईद-उल-फितर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह द्वारा गत बुधवार को थाना खेसरहा पर उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के साथ पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने त्योहारो को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं सहयोग की अपेक्षाओं सहित अपील किया गया। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती व क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह ने ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों तथा धर्मगुरुओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए आपसी सौहार्द एवं शान्ति पूर्ण माहौल में नवरात्रि एवं रमजान ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सहयोग की अपेक्षाओं सहित अपील किया गया, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह ने बैठक के दौरान सभी गणमान्यों को को गाइड लाइन व शासन, एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने जाने हेतु अपील किया ,सभी ने सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाते हुए समर्थन किया गया।
बिहार: चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बिहार: हिंदू नववर्ष पर RSS के हुआ भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह दिखा
बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश: नवजात बच्ची हुई लापता, अस्पताल पर लापरवाही व बिक्री का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत