-
☰
उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में एक रात में कई किसानों के खेतों में चोरी, SSP से कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में एक ही रात में कई किसानों के खेतों में चोरी हो गई, इसकी जानकारी किसानों को सुबह खेतों में जाने पर मिली किसानों ने एसएसपी सहारनपुर से चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में एक ही रात में कई किसानों के खेतों में चोरी हो गई, इसकी जानकारी किसानों को सुबह खेतों में जाने पर मिली किसानों ने एसएसपी सहारनपुर से चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की। थाना गंगोह के गांव कोटडा में आसिफ प्रधान ,नाजिम ,सरवर, खालिद, राजसिंह, सोहन सिंह व अकरम ,आदि के खेतों में महंगे केबल , स्टार्टर व कृषि उपकरण आदि चोरी हो गए, आसिफ प्रधान ने बताया कि रात्रि में बारिश के कारण सभी किसान घर पर होने से चोरों ने इसका फायदा उठाकर किसानों को निशाना बनाया है, सबसे अधिक नुकसान मेरे खेत पर हुआ है जहां पर पॉपुलर लगाने की ,मोटर युक्त मशीन , कृषि उपकरण व केबिल आदि चोरी किए गए। अन्य किसानों ने बताया कि खेतों से चोरी किए गए महंगे केवल के तार निकालने हेतु, मेरे खेत के कोठे में आग लगाई,जिसमें चारपाई कपड़े आदि जल गए। यूरिया के कट्टे से यूरिया गिरकर सभी सामान उसमें भरकर लेते गए किसानों ने बताया कि आए दिन चोरों ने किसानों की नींद उड़ा रखी है। समरसेबल का केवल काटने पर हजारों रुपए उसमें ठीक करने में लगते हैं कुछ किसानों का कहना है कि हम तहरीर भी दे तो पुलिस कुछ नहीं करती, बताया गया कि हमने पहले भी तेरे दी थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती इसीलिए ,अब इन किसानों ने सहारनपुर के एस एस पी अभिनंदन सिंह से इन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की।
मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल संरक्षण और स्वच्छता का लिया संकल्प दिलाया
उत्तर प्रदेश: कमिश्नर भूपेंद्र सिंह का DM कार्यालय में निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं
मध्य प्रदेश: नव संवत 2083 के स्वागत में निकली भव्य प्रभात फेरी, जयघोष से गूंजा शहर
उत्तर प्रदेश: गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर बजरंग दल ने मांगा सहयोग
मध्य प्रदेश: पोरवाल समाज ने श्री टोडरमल जी जयंती श्रद्धा और भव्यता से मनाई