Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नव संवत 2083 के स्वागत में निकली भव्य प्रभात फेरी, जयघोष से गूंजा शहर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 19/03/2026 01:44:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 19/03/2026 01:44:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह निकली इस रैली में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर को नव संवत के स्वागत के रंग में रंग दिया। रैली का शुभारंभ श्री नागाजी मंदिर से हुआ

विस्तार

मध्य प्रदेश: जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह निकली इस रैली में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर को नव संवत के स्वागत के रंग में रंग दिया। रैली का शुभारंभ श्री नागाजी मंदिर से हुआ, जहां से हिंदू ध्वज के साथ श्रद्धालु पूरे शहर में भ्रमण के लिए निकले। यह प्रभात फेरी सदर बाजार, सब्जी मंडी रोड, अटेर रोड, भिंड रोड, अम्बाह रोड, खंडा रोड, इमली चौक और सराफा बाजार होते हुए पुनः नागाजी मंदिर पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, हरिओम गुप्ता, राकेश जैन, दिनेश गुप्ता, सीताराम गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, दिलीप जैन, धर्मेंद्र जैन, बृजेंद्र कुमार गुप्ता (गोटी), कालीचरण गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता सहित लगभग दो सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रैली के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने शहर के प्रमुख मंदिरों—नागाजी मंदिर, भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज मंदिर, छोटी जग्गा मंदिर, 

बालाजी मंदिर, बंसी वाला मंदिर, बिजली घर मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और काली माता मंदिर—में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। विक्रम संवत का महत्व बताया रैली के दौरान वक्ताओं ने हिंदू विक्रम संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारतीय संस्कृति का प्राचीन और वैज्ञानिक पंचांग है, जिसकी शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य की विजय के उपलक्ष्य में हुई थी। यह केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं, त्योहारों और संस्कारों का आधार है।
उन्होंने कहा कि नव संवत हमें नई ऊर्जा, नई शुरुआत और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देता है। इस अवसर पर लोगों से सनातन धर्म के नियमों का पालन करने, भारतीय संस्कृति को अपनाने और नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना और सनातन संस्कृति के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से शहर गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन ने न केवल नववर्ष के उत्साह को बढ़ाया, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का भी सशक्त संदेश दिया।