Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतलाम में शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

- Photo by : social media

अशरफ अली   Published by: Asharaf Ali , Date: 23/03/2026 02:07:36 pm Share:
  • अशरफ अली
  • Published by: Asharaf Ali ,
  • Date:
  • 23/03/2026 02:07:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  रतलाम में रमजान के पाक महीने की समाप्ति के बाद शनिवार  को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। समाजजन मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को

विस्तार

मध्य प्रदेश:  रतलाम में रमजान के पाक महीने की समाप्ति के बाद शनिवार  को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। समाजजन मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। रतलाम शहर में मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया। लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह में शहर काजी अहमद अली ने मुख्य नमाज अदा कराई, जहां भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने बाहर सड़क पर बैठकर भी नमाज पढ़ी।म नमाज मुकम्मल होने के बाद महापौर प्रहलाद पटेल, 

प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर शहर काजी और समाजजनों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी व समाजजनों को ईद की मुबारकबाद देने महापौर प्रहलाद पटेल भी पहुंचे। उन्होंने देशभर व नगर के मुस्लिम भाईयों को शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा, "आज का दिन ईबादत का दिन है। सभी इसी तरह से मिलजुलकर रहे। देश की तरक्की में सहयोग करे। शांति बनाए रखे। शहर काजी अहमद अली ने शांतिपूर्ण नमाज संपन्न होने पर शासन-प्रशासन का धन्यवाद दिया और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा, "पूरे हिंदूस्तान के लिए दुआ करता हूं जिस तरह यहां ईद हुई है उस तरह पूरे देश में ईद की नमाज शांति पुर्ण तरीके से हो। वही गली मोहल्ले में लोग  एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए । सेवइयां सीर खुरमा खा के शांति पुर्ण तरीके से त्योहार बनाया।