-
☰
राजस्थान: खेजड़ी संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘पंच गौरव’ के तहत तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘पंच गौरव’ के तहत नागौर जिले में खेजड़ी के संरक्षण, संवर्धन एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: नागौर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘पंच गौरव’ के तहत नागौर जिले में खेजड़ी के संरक्षण, संवर्धन एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र वन विभाग द्वारा वन पौधशाला, गोगेलाव, कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में किया गया, प्रशिक्षण वन विभाग एवं कृषि महाविद्यालय , नागौर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में खेजड़ी पर थारशोभा की ग्राफ्टिंग, रोपण तथा रोगोपचार से संबंधित तकनीकी जानकारी और इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ द्वारा खेजड़ी में ग्राफ्टिंग की आवश्यकता, विभिन्न विधियों, सावधानियों, रोगोपचार तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान द्वारा अपने खेत में थारशोभा की सफल खेती के अनुभव साझा किए गए। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा कांटों रहित एवं अधिक सांगरी उत्पादन देने वाली खेजड़ी थारशोभा की सामान्य खेजड़ी पर ग्राफ्टिंग का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम में खेजड़ी संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘पंच गौरव’ लोगो युक्त टी-शर्ट, कैप और बैग का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कमल कुमार कुमावत, ममता जाखड़, ममता बालता, पुष्पा, चेनाराम सहित अन्य किसान एवं आमजन शामिल हुए।