Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वीरांगना अवंतीबाई लोधी शौर्य दिवस पर कार्यक्रम किया गया आयोजित
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 23/03/2026 12:26:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 23/03/2026 12:26:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के एक बैंकट हॉल में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य दिवस पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के एक बैंकट हॉल में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य दिवस पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष भक्ति सिंह अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बरेली के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर सीताराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि समाज हर क्षेत्र में मजबूत बन सके। कार्यक्रम में भक्ति सिंह (मंडल अध्यक्ष) अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बरेली ने भी वीरांगना अवंतीबाई के जीवन संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। और इस दौरान उन्होंने समाज की भागीदारी सांसद, लोकसभा, ग्राम सभा और जिला पंचायत स्तर पर बढ़ाने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ प्रेम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र फौजी, पूर्व प्रधान गंगा सहाय राजपूत,  सत्यदेव वर्मा आदि ने भी अपनी-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन गंगा चाहे राजपूत ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सीताराम, प्रदेश महासचिव करन सिंह लोधी, सुखदेव सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष भक्ति सिंह, राजेश वर्मा, नेमचंद राना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, केपी राना, सुंदर राजपूत, दीनानाथ राजपूत, पूर्व प्रधान उदय पाल, श्याम सुंदर, कुंवर पाल, विजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र फौजी, करण सिंह लोधी, मोती राम लोधी, नेतराम वर्मा, वीरपाल लोधी, अरविंद लोधी, राजेश राजपूत, तेजपाल सिंह फौजी, गंगा सहाय राजपूत, सत्यदेव वर्मा, डॉ प्रेम सिंह राजपूत, एनएल राजपूत, चन्द्रभान लोधी, वीरेंद्र लोधी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की आदर्श बिहार सोसाइटी में अवैध निर्माण और सीवर संकट, RWA ने प्राधिकरण से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: रतलाम में शांति और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

मध्य प्रदेश: ईद-उल-फितर की गई नमाज अदा, भाईचारे का संदेश दिया गया

उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी ने 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर सरकार प्रमुख के रूप में सबसे लंबा रिकॉर्ड बनाया

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए ठगी के मामलों पर चेतावनी, कई राज्यों में फ्रेंचाइजी फ्रॉड सामने आए


Featured News