Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सिंगोली में बिजली कटौती पर किसानों का हंगामा, नीमच मार्ग पर दो घंटे चक्काजाम; आश्वासन के बाद खुला जाम

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/10/2026 03:08:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/10/2026 03:08:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  बिजली कटौती से किसानों में उबाल! सिंगोली-नीमच मार्ग पर चक्काजाम, दो घंटे तक थमे वाहनों के पहिए सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा, तहसीलदार और बिजली विभाग के सुपरवाइजर के आश्वासन के बाद खुला जाम सिं

विस्तार

मध्य प्रदेश:  बिजली कटौती से किसानों में उबाल! सिंगोली-नीमच मार्ग पर चक्काजाम, दो घंटे तक थमे वाहनों के पहिए सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा, तहसीलदार और बिजली विभाग के सुपरवाइजर के आश्वासन के बाद खुला जाम सिंगोली, 14 अक्टूबर 2026। सिंगोली तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश बुधवार सुबह सड़क पर देखने को मिला। खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सिंगोली-नीमच मार्ग पर ग्राम कचाला में सुबह करीब 8 बजे चक्काजाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरते ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और प्रशासन व बिजली विभाग के सामने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेने की चुनौती खड़ी हो गई।

किसानों का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। एक ओर किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया और उन्होंने चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Related News

उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, निरोधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश

ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाइक से स्टंट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर वसूली की कोशिश; पहले भी 15 लाख की ठगी में जा चुका है जेल

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 345 ग्राम प्रहरी सम्मानित, सीएम योगी ने वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की घोषणा की

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद


Featured News