Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹12,800 नकद और ताश की गड्डी जब्त

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/10/2026 03:15:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/10/2026 03:15:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹12,800 नकद एवं ताश की गड्डी जब्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं ए

विस्तार

मध्य प्रदेश: थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹12,800 नकद एवं ताश की गड्डी जब्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के पर्यवेक्षण में थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹12,800 नकद एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की गई। घटना का विवरण दिनांक 12.10.2026 की दरम्यानी रात मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा डालमील रोड, इंदरगढ़ स्थित कैलाश सेन के मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुस्तकीम खान पिता हकीम खान, उम्र 60 वर्ष; अनिल परिहार पिता कोमल परिहार, उम्र 30 वर्ष; सफीक खान पिता अजीम खान, उम्र 30 वर्ष; एवं मुस्तकीम खान पिता मुस्ताक

 खान, उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी इंदरगढ़, जिला दतिया हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹12,800 नकद एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा, प्रधान आरक्षक 313 राघवेंद्र गुर्जर, आरक्षक 268 प्रवीण परिहार, आरक्षक 764 भानुप्रताप दुबे, आरक्षक 112 योगेंद्र, आरक्षक 863 मंजेश त्यागी, आरक्षक 412 लक्ष्मेन्द्र चौहान, आरक्षक 470 केशव रजक एवं सैनिक 139 रामनिवास यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, निरोधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश

ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाइक से स्टंट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर वसूली की कोशिश; पहले भी 15 लाख की ठगी में जा चुका है जेल

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 345 ग्राम प्रहरी सम्मानित, सीएम योगी ने वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की घोषणा की

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद


Featured News